Ad Maya

Friday 13 January 2012

सपा का संग्राम


मुजजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता के दौरान सपा कार्यक्रताओं में जमकर संग्राम हुआ। इस दौरान दो कार्यक्रताओं के बीच आपस में कुर्सियों से मारपीट हुई, जिसमें एक वरिष्ठ कार्यकर्ता बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
दरअसल आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के सपा में शामिल होने को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के समापन के बाद वरिष्ठ कार्यक्रर्ता राशिद अब्बासी और बसपा छोडकर हाल ही में सपा में शामिल हुए डाक्टर हनीफ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों एक-दूसरो को गाली-गलोच करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य कार्यक्रताओं ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, मगर दोनों जैसे एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए थे।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और सदर सीट से प्रत्याशी पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की मौजूदगी में दोनोें कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर कुर्सियां मारनी शुरू कर दी। दोनों के बीच काफी देर तक उधल-पुथल हुई, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता राशिद अब्बासी बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
जिस तरह से आज सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई, उसको देखकर लगता है कि बसपा छोडकर आए कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर सपा के अंदर गुटबाजी शुरू हो गई है। हालांकि जिलाध्यक्ष इस घटना को मामूली घटना बताकर पल्ला झाडने की कोशिश कर रहे है, मगर सपा प्रत्याशी चितरंजन स्वरूप की मौजदूगी में उनके कर्मठ कार्यकर्ता की पिटाई अपने आप में शर्म की बात है।

No comments:

Post a Comment