प्रबुद्धनगर।
एक पेपर मिल कर्मी की बुटराडा बस स्टैंड पर बीती रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के पीछे आपसी रंजिश मानी जा रही है।
|
शव के पास रोते बिलखते परिजन
|
शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बुटराडा बस स्टैंड के निकट आज सवेरे एक व्यक्ति का शव पडा मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना बाबरी पुलिस को दी, पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की पहचान बाबरी गांव निवासी महक सिंह सैनी के पुत्र जयप्रकाश सैनी के रुप में हुई। उसकी मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। उसकी हत्या गोरी मारकर की गयी थी। पुलिस को घटनास्थल से एक 315 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि महकसिंह रुडकी में पेपर मिल में काम करता था और कल दोपहर साढे 11 बजे घर से मिल मे जाने के लिए निकला था शाम करीब साढे 7 बजे उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत भी हुई थी। हत्या के पीछे आपसी रंजिश मानी जा रही है।
|
मौके से बरामद तमंचा व जिंदा कारतूस
|
No comments:
Post a Comment