Ad Maya

Friday 13 January 2012

आर.इंफ्रा की तमिलनाडू में 5वीं सड़क परियोजना शुरू


4 लेङ्क्षनग का काम पूरा और राष्ट्रीय राजमार्ग 45 के 90 किलोमीटर के लिए टोङ्क्षलग शुरू
30 वर्ष की अवधि वाली आरइंफ्रा की यह 5वीं सड़क बोओटी परियोजना 
आरइंफ्रा की 11 परियोजनाओ में 10 होंगी चालू ,करेंगी राजस्व निर्माण वित्तीय वर्ष 12 में
आर.इंफ्रा:  6 सड़क परियोजना, तमिलनाडू के सभी औद्योगिक कोरिडोरस को जोड़ेगी।
आरइंफ्रा: 11 परियोजनाओ का सड़क  पोर्टफोलियो 1000 किलोमीटर, मूल्य 12000 करोड़ रुपए 

चंडीगढ़: संजय पाहवा  -
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमटिड (आरइंफ्रा) जो कि रिलायंस समूह की क पनी है, ने 5वीं सड़क परियोजना के आप्रेशंस को शुरू  कर दिया है। त्रिछी से डिंडीगुल तक के 90 किलोमीटर लंबे मार्ग को 2 से 4 लेन करने का काम अभी हाल ही में पूरा किया गया है। 90 किलोमीटर की त्रिछी ङ्क्षडडीगुल परियोजना को राष्ट्रीय  राजमार्ग विकास कार्यक्रम के अनुसार बनाओ चलाओ और हस्तांतरित करो के तहत चलाया गया है। त्रिछी ङ्क्षडडीगुल कोरिडोर पर टोल संग्रहण 11 जनवरी 2012 की आधी रात से शुरू हो गया है।
महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों जैसे मन्नापराई वैयकपट्टी अय्यालूर, वडामद्रई और ङ्क्षडडीगुल को जोडऩे वाले एन.एच.ए.आई. द्वारा यह परियोजना आरइंफ्रा को दी गई। यह पट्टी कोडाइनाल के जाने माने स्टेशन से भी जोड़ती है। समझौते में छूट की अवधि 30 वर्ष है और इसे पूरा कर दिया गया है।
600 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को बनाओ चलाओ और हंस्तातरित करो के आधार पर शुरू किया गया है।
11 जनवरी 2012 की आधी रात से शुरू रिलायंस इंफ्रा ने त्रिछी डिंडीगुट पट्टी के कोरिडोर के 2 से 4 लेन करने का काम पूरा कर लिया है। इस मार्ग पर बाधारहित राइड में लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा। टोल प्लाजा पर ज्यादा समय न लगे इसके लिए अडवान्सड टोल प्लाजा मैनेजमैंट सेवाएं लगाई गई हैं, जिसमें सी.सी.टी.वी. स्पीड नियंत्रक तथा अन्य सेवाएं शामिल हैं। त्रिछी से ङ्क्षडडीगुल की इस राजमार्ग पट्टी पर 10 अंडरपास, 10 छोटे पुल और 5 बड़े पुल बनाए गए हैं।
रिलायंस इंफ्रा के सी.ई.ओ. और निदेशक श्री ललित जलान ने कहा, 'हमें इस बात की खुशी हे कि हमारी 5वीं सड़क परियोजना त्रिछी ङ्क्षडडीगुल आप्रेशनल हो गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

No comments:

Post a Comment