Ad Maya

Monday 16 January 2012

रालोद कोंग्रेस गठबंधन रैली


मुज़फ्फरनगर : 
उत्तर प्रदेस में सभी राजनैतिक पार्टियों ने विधानसभा चुनाव 2012 को  देखते हुए चुनावी बिगुल बजा दिया  राष्टीय लोकदल ने अपना चुनावी कार्यक्रम जारी रखते हुए जनपद मुज़फ्फरनगर के खतोली विधान सभा में रालोद कोंग्रेस गठबंधन दूसरी बड़ी जनचेतना रैली कर अन्य राजनैतिक पार्टियों को पछाड़ने में लगी हुई है |
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव की सर्ग्रमिया तेज हो गयी है जंहा  राष्टीय लोकदल कांग्रेस गठबंधन ने भी उत्तर प्रदेश में चुनावी जन सभा सुरु कर दी है मुज़फ्फरनगर के खतोली विधान सभा छेत्र में दूसरी विशाल जन सभा कर अन्य दलो की नींद उडा दी है इस रैली से कुछ दिन पहले रालोद ने एक बड़ी रैली कि थी जिसमे अजित सिंह ने सभा को सम्बिधित किया था | इस बार अपने प्रत्यासी करतार सिंह भडाना और रालोद कांग्रेस समर्थको को संबोधित करने के लिए चौधरी अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी को गठबंधन ने स्टार प्रचारक बनाया है | इस रालोद कांग्रेस गठबंधन रैली में खास बात देखने को यह मिली कि नहीं तो इस रैली में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता पहुंचा और न ही कांग्रेस समर्थक |  सभा को राष्टीय लोकदल के स्टार प्रचारक जयंत चौधरी ने सभा को संबोधित किया रालोद कांग्रेस की इस जनचेतना रैली में जयंत चौधरी के साथ रालोद के महा सचिव याकूब कुरैशी भी पहुंचे रैली में पहुंचे लाखो लोगो ने छोटे चौधरी को सुना | याकूब कुरैशी ने बताया की सलमान रुश्दी एक शैतान आदमी है और पहले ही उसके ऊपर क़त्ल का फतवा जारी हो चुका है हिंदुस्तान में जब भाजपा की सरकार थी तब इसके आने पर भाजपा ने इसका सम्मान किया था उस समय भी मुसलिमों ने इसका वीरोध किया था चौधरी अजित सिंह की प्रधानमंत्री से इसके भारत दोरे पर आने के संबंध में बात चल रही है हम  उसका वीरोध करते है और किसी भी सूरत में उसे भारत नहीं आने देंगे | उधर छोटे चौधरी और रालोद के स्टार प्रचारक जयंत चौधरी ने भी सलमान रुश्दी पर बोलते हुए कहा की सलमान रुश्दी जैसे और भी कई लोग है जो जन भावनाओ को ठेस पहुंचा रहे है वो एक साहित्यकार है उनके लिखे गए लेखो से लोगो को आपत्ति है सरकार को इस विषय पर सोच समझ कर परमिशन देनी चाहिए | 

No comments:

Post a Comment