Ad Maya

Friday 9 March 2012

प्रकाश सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल विधायक दल के नेता चुने गये


चंडीगढ़, संजय पाहवा  
 शिरोमणि अकाली दल के विधायक दल ने आज शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक स. प्रकाश सिंह बादल को सर्व स मति से अपना नेता चुन लिया जिस स्वरूप उनका 5वीं बार मु यमंत्री के तौर पर शपथ उठाने का इतिहास बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नयी सरकार का शपथ समारोह अजीतगढ़ जिले के चप्परचिड़ी में बाबा बंदा सिंह बहादर की यादगार में 14 मार्च को सुबह 11 बजे होगा। पार्टी ने जीतने के लिए विस्तृत रणनीति बनाते हुए पंजाब के चुनाव दृश्य में से कांग्रेस पार्टी के संपूर्ण सफाये का सेहरा सर्व स मति से पार्टी के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल के सिर बांधा।
पंजाब भवन में शिरोमणि अकाली दल के नये चुने गये विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. प्रकाश सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों में पुन: भरोसा व्यक्त करने और मौजूदा सरकार को पुन: सेवा का अवसर देकर इतिहास बनाने के लिए समस्त पंजाबियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उनको आगामी 5 वर्ष कार्य करने की क्षमता प्रदान की और उन्होंने ईश्वर से मतदाताओं के जनादेश अनुसार लोगों की उ मीदों पर सही उतरने के लिए क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षो के दौरान प्रशासन की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें अपने प्रयास दोगुणा करने होंगें।
नये चुने गये विधायकों को परिवर्तन के एजेंट बनने का आह्वान करते हुए स. बादल ने कहा कि हमें सबको संयुक्त तौर पर यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपने कत्र्तव्य को निभाते हुए पूरा न्याय करें और राज्य में चल रहे विकास प्रक्रिया को तेज करने में अपना योगदान डालें । उन्होंने कहा कि हमें लोगों की उ मीदों पर खरा उतरना होगा एवं गठजोड़ की गरीब पक्षीय एवं जनपक्षीय नीतिया लागू करनी होंगी। स. बादल ने कहा कि इस चुनाव में गठजोड़ क ी  धर्म निरपेक्ष छवि को और मज़बूती मिली है और दो दर्जन नये चेहरों को लोगों की सेवा का अवसर मिला है। गत् 5 वर्षो दौरान विभिन्न विभागों और अधीन सेवांए चयन बोर्ड द्वारा पारदर्शी ढंग से की 1.5 लाख नवयुवकों की भर्ती को सफलता का बड़ा कारण बताते हुए स. बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने इस प्रयास की सराहना की है और हम आगामी 5 वर्षो के दौरान भी यही नीति अपनायेंगें। गत् 5 वर्षो के दौरान भाजपा से गठजोड़ अच्छा निभाने की सराहना करते हुए स. बादल ने कहा कि 5 वर्षो के लंबे कार्यकाल के दौरान गठजोड़ की भागेदारी से कोई मतभेद पैदा नही हुए और चुनावों के दौरान भी दोनों भागेदारी कांग्रेस पार्टी को हराने के अकेले उद्धेश्य से डटकर लड़े। नये विधायकों को सरकार के लिए चुनौतियों से सुचेत करते हुए स. बादल ने कहा कि हमें इन चुनौतियों का सामना करने के लिए और लोगों की उ मीदें पूरी करने के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
 विधायकों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस चुनाव में लोगों ने सभी राजनीतिक पार्टियों का स्पष्ट संदेश दिया है कि केवल कारगुजारी ना कि कोई ड्रामा चुनाव राजनीति में चल सकता है और शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा गठजोड़ को लोगों की उ मीदों पर खरा उतरने के लिए अपने प्रयास और तेज करने पड़ेंगें। उन्होंने कहा कि नई सरकार का ध्यान विकास एजेंडे को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा दूसरी बार सेवा का अवसर देने के लिए पार्टी पंजाब के लोगों का हार्दिक धन्यवाद करती है।
पार्टी प्रधान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा गठजोड़ का इस दूसरे कार्यकाल का ध्यान प्रत्येक विभाग में प्रणालियों को मज़बूत एवं चुस्त दुरूस्त करना होगा ताकि भ्रष्टाचार किया जा सके। सरकारी कामकाज पूरी पारदर्शी ढंग से हो सके।
  यह कार्य संपूर्ण करने के लिए ईश्वर द्वारा समर्था दिए जाने का धन्यवाद करते हुए स. बादल ने कहा कि सभी पार्टी विधायक अपने अपने क्षेत्रों में प्रत्येक धर्म के धार्मिक स्थानों पर एक सप्ताह के लिए धन्यवादी कार्यक्रम करवायेंगें। उन्होंने कहा कि हमें ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि उसने हमें पंजाब के लोगों की उ मीदें करने के लिए एक जरिए के तौर पर चुना है।
  सभी विधायकों की बैठक से पूर्व नई जि मेवारी सौंपने के लिए ईश्वर का धन्यवाद करने के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विधायक दल ने एक प्रस्ताव पास कर पंजाब के लोगों द्वारा स. प्रकाश सिंह बादल की लीडर शिप अधीन और पार्टी प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल की दूरदर्शी सोच को पूरा करते हुए शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा गठजोड़ सरकार को चुनने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। प्रस्ताव में कहा गया कि शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा गठजोड़ पंजाब के लोगों द्वारा इसकी नीतियों एवं कार्यक्रमों में भरोसा व्यक्त करने के लिए लोगों का धन्यवाद करती है। प्रस्ताव ने पार्टी के कार्यकत्ताओं द्वारा पार्टी क ी जीत के लिए दिन-रात एक करने के लिए उनका विशेष तौर पर धन्यवाद किया।
 सभी नये चुने गये विधायकों को पंजाब भवन में पहली बैठक के लिए पहुंचने पर पार्टी कार्यकत्ताओं द्वारा स मान्नित किया गया।

No comments:

Post a Comment